Top-5कटनीजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान में BITS पिलानी दुबई कैंपस में हुआ वृक्षारोपण

दुबई, यश भारत।

दुबई, यश भारत। भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत सांस्कृतिक और भावनात्मक रिश्तों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए ‘मां के नाम एक पेड़’ (One Tree in the Name of Mother) अभियान के तहत दुबई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास का संदेश दे रहा है। आज सुबह एकेडमिक सिटी दुबई स्थित BITS पिलानी दुबई कैंपस में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।

1790588338 WhatsApp Image 2026 09 28 at 14.58.09 (1)

इस पहल में दुबई और नॉर्दर्न एमिरेट्स में भारत के कॉन्सल जनरल डॉ. एम्माडी विष्णु वर्धन रेड्डी, इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (IBPC) दुबई के गवर्नर एवं ट्रांसवर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन रमेश रामकृष्णन तथा जीबीएफ मिडिल ईस्ट के चेयरमैन चंद्रशेखर भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

1790588329 WhatsApp Image 2026 09 28 at 14.58.08

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत और UAE भले ही दो अलग-अलग देश हैं, लेकिन दोनों देशों के लोगों के बीच भावनात्मक संबंध बेहद मजबूत हैं। दोनों संस्कृतियों में मां को विशेष सम्मान दिया जाता है। इसी भावना को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही भारत और UAE द्वारा पर्यावरण-अनुकूल विकास तथा टिकाऊ भविष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button