मझौली में युवक का आत्मघाती प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान
एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला

जबलपुर, यशभारत। मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम बुदरई में नये साल के पहले दिन एक युवक द्वारा आत्मघाती प्रयास किए जाने का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया कोल (21 वर्ष), पिता दुखी राम कोल, निवासी ग्राम बुदरई ने अपने घर में दरवाजा अंदर से बंद कर गंभीर कदम उठाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही इंद्राना पुलिस चौकी प्रभारी सत्यनारायण कुशवाहा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की तत्परता से युवक को सुरक्षित स्थिति में बाहर निकाला गया, जिससे उसकी जान बच गई।
इसके बाद युवक को उपचार के लिए मझौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुडा पाया गया है। बताया जा रहा है कि युवती द्वारा शादी से इंकार करने पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।







