स्वच्छता में सम्मान पाकर सफाई संरक्षकों की आँखें हुईं नम, महापौर ने समर्पित किया नागरिकों और सफाई सिपाहियों को

स्वच्छता में सम्मान पाकर सफाई संरक्षकों की आँखें हुईं नम, महापौर ने समर्पित किया नागरिकों और सफाई सिपाहियों को

जबलपुर: नगर निगम जबलपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में ओवरऑल जनसंख्या की कैटेगरी में देश में पाँचवाँ स्वच्छ शहर का अवार्ड मिलने की खुशी में आज भँवरताल में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने इस सम्मान को शहर के देवतुल्य नागरिकों और स्वच्छता के सिपाहियों को समर्पित किया.
सफाई संरक्षकों का सम्मान
कार्यक्रम में महापौर श्री अन्नू के साथ नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य व स्वच्छता प्रभारी रजनी कैलाश साहू, एम.आई.सी. सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज, अर्जुन यादव, पोलाराव, और सभी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक व वार्ड सुपरवाइजर मौजूद रहे.

इन सभी ने महिला और पुरुष सफाई संरक्षकों को पुष्पमाला पहनाकर, गले लगाकर और अपने हाथों से मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. सम्मान पाकर सफाई संरक्षकों की आँखें खुशी से छलक उठीं. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार की मेहनत उन्होंने अभी की है, उससे बढ़कर आगे और मेहनत करेंगे और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 में जबलपुर को नंबर वन बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे. इस संकल्प को स्वास्थ्य विभाग के सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों, स्वच्छता निरीक्षकों और वार्ड सुपरवाइजरों ने भी दोहराया.
महापौर और निगमाध्यक्ष ने किया अभिनंदन
इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने कहा कि स्वच्छता में जबलपुर को मिला सम्मान संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों और स्वच्छता के सिपाहियों को समर्पित है. निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने कहा कि हमारे महिला और पुरुष सफाई संरक्षक ही स्वच्छता के असली हीरो हैं.

आगे का लक्ष्य: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नंबर वन
सम्मान समारोह के अंत में भँवरताल में मौजूद सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने भी सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्वच्छता में इस जीत और शहर का मान बढ़ाने के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं. अब नगर निगम जबलपुर का अगला लक्ष्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में शहर को देश में नंबर वन बनाना है.







