भोपालमध्य प्रदेश

गोवा में थार की टक्कर से पिता की मौत, तड़पते रहे परिजन और आरोपी बनाता रहा वीडियो

गोवा में थार की टक्कर से पिता की मौत, तड़पते रहे परिजन और आरोपी बनाता रहा वीडियो

बेटी की रुलाई: मुझे बदला नहीं, इंसाफ चाहिए; पिता की गर्दन टूट गई थी और वे उसे हार्ट अटैक बता रहे थे

भोपाल, यशभारत। गोवा की वादियों में जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंची एक बेटी के लिए 26 फरवरी की तारीख उम्र भर का नासूर बन गई। पणजी के पास एक तेज रफ्तार थार ने भोपाल के शर्मा परिवार की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में परिवार के मुखिया भगतराम शर्मा (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लीला शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के वक्त कार में उनकी तीन महीने की पोती भी मौजूद थी, जिसे मामूली चोटें आई हैं।

मदद के बजाय बनाया वीडियो
मृतक की बेटी रुचिका शर्मा ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर मारने वाला युवक, जिसकी पहचान दिल्ली निवासी शौर्य गोयल के रूप में हुई है, हादसे के बाद कार से उतरा लेकिन मदद करने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। रुचिका ने कहा, मेरे पापा तड़प रहे थे, खून बह रहा था, लेकिन उसने एम्बुलेंस बुलाने के बजाय अपने पिता को फोन किया। उसने एक बार भी सॉरी नहीं बोला।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली दावों की पोल
हादसे के बाद कुछ शुरुआती बयानों में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था, जिसका परिवार ने कड़ा विरोध किया है। दामाद तुषार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता की गर्दन (नेक) टूट गई थी और पसलियों में गंभीर चोट के कारण इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी। परिवार का आरोप है कि मामले को हल्का करने के लिए हार्ट अटैक की थ्योरी गढ़ी गई।
30 घंटे का संघर्ष: स्ट्रेचर पर मां, गोद में मासूम
घायल मां लीला शर्मा की हालत इतनी नाजुक है कि उन्हें एयरलिफ्ट करना संभव नहीं था। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए गोवा से भोपाल लाया जा रहा है, जिसमें करीब 30 से 40 घंटे का समय लग रहा है। उनकी पेल्विस बोन और कंधों में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं।
गोवा पुलिस (अजुना थाना) ने पुष्टि की है कि गाड़ी शौर्य गोयल ही चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन कानूनी प्रावधानों के तहत उसे जमानत मिल गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button