
यात्रीगढ कृपया ध्यान दे…..दो ट्रेन इंजनों में जोरदार टक्कर, 4 घायल, ट्रैक प्रभावित
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी, जांच शुरू
नीमच (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जहां दो ट्रेन इंजनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना नीमच के हिंगोरिया फाटक के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 4 लोग घायल, अस्पताल भेजा गया
हादसे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। हादसे के कारण ट्रैक पर रेल आवागमन प्रभावित हुआ है, जिसे जल्द बहाल करने का प्रयास जारी है। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और टक्कर के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह दुर्घटना कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी विस्तृत जांच के बाद ही पता चल पाएगा।







