Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

यशभारत ब्रेकिंग : नवरात्रि के दूसरे दिन भोर में दुर्गा पंडाल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी गिरफ्तार, देखे वीडियो …….

जबलपुर,यशभारत। घमापुर थाना क्षेत्र के झंडा चौक के पास दुर्गा पंडाल के नजदीक चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से 67 हजार 450 रुपए नकद, जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे 8 मोबाइल फोन, ताश के 52 पत्ते और मौके पर खड़े तीन वाहन जब्त किए हैं। इनमें एक कार और दो दोपहिया वाहन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, झंडा चौक के पास दुर्गा पंडाल के नजदीक जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सौरभ केवट (28), निवासी बरऊ मोहल्ला घमापुर, निखिल सोनी (28), निवासी साउथ मिलौनीगंज गोहलपुर, मोंटल पासी (37), निवासी बंबा देवी मंदिर के पास घमापुर, लल्ला उर्फ सचिन अहिरवार (30), निवासी झंडा चौक प्रेमसागर, सुरजीत सिंह (29), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिविल लाइंस, अशोक प्रजापति (42), निवासी रज्जन डेयरी के पास घमापुर, सिद्धार्थ सौंधा (25), निवासी ओमकला मंदिर के पीछे घमापुर, जय चौहान (27), निवासी दक्षिण मिलौनीगंज गोहलपुर और ताजबेग (29), निवासी पठानी मोहल्ला पनागर को ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते पकड़ा गया।

कार सहित तीन वाहन जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कार क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 1067 और दो दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडएन 8052 तथा एमपी 20 एक्सएच 3761 को भी जब्त किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button