जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

ऑनलाइन ऑर्डर किए मोमोज का पैकेट खोला तो निकले कीड़े

 जबलपुर,यश भारत। शहर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के जरिए खाद्य सामग्री मंगाने वाले उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विजय नगर क्षेत्र में एक छात्रा ने पनीर मोमोज ऑनलाइन ऑर्डर किए। डिलीवरी मिलने के बाद जैसे ही पैकेट खोला गया, उसमें मोमोज के साथ कीड़े दिखाई दिए। कुछ कीड़े मृत थे, जबकि कुछ मोमोज पर चिपके हुए नजर आए।
मामला विजय नगर स्थित पॉपुलर फ्रेश मोमोज एन मोर से जुड़ा बताया जा रहा है। गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने न्यूज़ एजेंसी  को बताया कि उसने ऑनलाइन पनीर मोमोज मंगाए थे। ऑर्डर की डिलीवरी मिलने के बाद वह पैकेट कमरे में ले गई। पैकेट खोलते ही उसमें कीड़े दिखाई दिए, जिसके बाद उसने तत्काल संबंधित विक्रेता से शिकायत की। छात्रा के मुताबिक शिकायत करने पर विक्रेता की ओर से डिलीवरी वापस करने के लिए कहा गया। हालांकि, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल का समाधान महज पैकेट वापस लेने से नहीं होता। छात्रा ने कहा कि बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है, क्योंकि दूषित भोजन सीधे लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई……….

मामले को लेकर खाद्य विभाग का कहना है कि यदि इस संबंध में औपचारिक शिकायत प्राप्त होती है तो खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग की कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाद्य सामग्री में कीड़े किस स्तर पर पहुंचे और इसमें खाद्य विक्रेता की लापरवाही सामने आती है या नहीं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी बढ़ने के साथ पैकिंग, रखरखाव और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी भी महत्वपूर्ण हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग को त्वरित जांच करनी चाहिए, ताकि खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button