जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

एबीवीपी सदस्यता अभियान के दौरान परिसर में हंगामा

माहौल बिगाड़ने के आरोप

एबीवीपी सदस्यता अभियान के दौरान परिसर में हंगामा

माहौल बिगाड़ने के आरोप

जबलपुर, यश भारत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यता अभियान के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति सामने आई। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माखन शर्मा ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता और कुछ स्वघोषित छात्र नेता परिसर में पहुंचकर अराजकता फैलाने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ऐसे तत्वों को परिसर से बाहर किया और विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा।
माखन शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रसीद कटवाकर एबीवीपी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। संगठन की ओर से लगातार छात्रों से संपर्क कर उन्हें सदस्यता अभियान से जोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button