जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ताश के पत्तों पर दांव लगाते नौ गिरफत्तार 29 हजार रूपये जप्त         

जबलपुर यशभारत। अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ के दो स्थानों पर छापा मार कर दांव लगाते नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।थाना प्रभारी ग्वारीघाट सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि बीती रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संतनगर के पीछे एलएनटी मैदान में कुछ जुआड़ी बिजली खम्बे के नीचे स्ट्रीट लाईट की रोशनी में ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां कुछ जुआड़ी स्ट्रीट लाईट की रोशनी में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः अभिषेक पटैल उम्र 26 वर्ष निवासी संतनगर, जवाहिर यादव उम्र 46 वर्ष निवासी लाईन पार दुर्गा नगर ग्वारीघाट, राजू कोल उम्र 35 वर्ष, लोरेन्स उर्फ रोहित डेनियल उम्र 32 वर्ष, रज्जू उर्फ प्रसन्न सेन उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी संतनगर ग्वारीघाट बताते हुये भीमनगर ग्वारीघाट निवासी प्रकाश समन्तरा के कहने पर यहां आकर जुआ खेलना बताये, जुआरियों के पास तथा जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा 25 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। इसी तरह एक अन्य मामले के संबंध में जानकारी देते हुए

           थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण सिंह धुर्वे ने बताया कि बीती रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि खिरका मोहल्ला के सामने वाली रोड़ बिजली के खम्बे के नीचे ग्राम मगरमुंहा में कुछ जुआड़ी ताश पत्तो पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां 4 जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः दीपक कोल उम्र 28 वर्ष, नीरज कोल उम्र 22 वर्ष, शेख शाहिद उम्र 32 वर्ष, नरेन्द्र चक्रवर्ती उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम मगरमुंहा बताये जुआरियों के पास तथा फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 3 हजार 750 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button