ऑटो में भरी जा रही थी घरेलू गैस रिफलिंग करने वाले दो और तीन ऑटो चालक गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत। थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज ने बताया कि 30 तारीख की रात्रि मे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बकरा मार्केट के बाजू मैदान मे रोड किनारे राजा घनघोरिया अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफ्लिंग कर रहा है, । सूचना पर पुलिस लाईन एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी, जहॉ एक व्यक्ति 3 सिलेण्डरो के पास बैठा तथा एक व्यक्ति आटो गैस रिफलिंग करते हुये तथा 3 आटो चालक आटो मे गैस रिफिलंग करवाने हेतु खडे मिले, सभी से नाम पता पूछने पर गैस रिफिलिंग करने वाले अपना नाम आदित्य खटीक निवासी खटीक मोहल्ला, आटो चालकों ने अपने नाम मुस्ताक निवासी शम्शू होटल के पास हनुमानताल, शाहिद निवासी पंचकुईया, मोह. राजा अंसारी निवासी मुच्छड होटल के पास हनुमानताल तथा सिलेण्डर के पास बैठे व्यक्ति ने राजा घनघोरिया बताया। मौके से घरेलू 4 गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तराजू, 1 मोटर तथा गैस बिक्री की रकम 8040 रूपये तथा आटो चालक से आटो क्रमांक एमपी 20 आर 6132, आटो क्रमांक एमपी 20 आर 6664, आटो क्रमांक एमपी 20 आर 7003 जप्त करते हुये आदित्य खटीक एवं राजा घनघोरिया द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से उपेक्षापूर्वक आटो में ज्वलनशील एलपीजी गैस भरना एवं आटो चालकों द्वारा गैस भरवाना पाये जाने पर सभीके विरूद्ध धारा 287 बी.एन.एस. एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।







