फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी मुरैना से गिरफ्तार
स्टेट साइबर सेल की कार्यवाही,कई राज्यों में फैला हुआ है गिरोह

जबलपुर, यशभारत। तिलहरी निवासी एक व्यक्ति की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर करीब 9 लाख की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह के दो सदस्यों को राज्य साइबर सेल की टीम ने राजस्थान मुरैना बॉर्डर से गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी मनु परिहार और विनोद उपाध्याय फर्जी एकाउंट खोलकर लोगों से धोखाधड़ी करने में माहिर है
स्टेट साइबर सेल के मुताबिक तिलहरी निवासी रविंद्र सिंह द्वारा 20 से 25 दिन पहले शिकायत की गई थी कि फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर 8 से 9 लाख का की ठगी की गई थी जिसकी शिकायत पर तत्काल उनके डेढ़ से दो लाख रुपए होल्ड कराए गए थे। इसके बाद जांच में जुटी स्टेट साइबर की टीम ने राजस्थान की बॉर्डर मुरैना से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
अभी तक की पूछताछ में आरोपियों द्वारा दिल्ली झारखंड उड़ीसा के बैंक खातों में धोखाधड़ी के पैसे ट्रांसफर करने की बात सामने आई है और इस गिरोह में कई और सदस्य शामिल हैं जो अभी तक कई राज्यों में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं। स्टेट साइबर सेल टीम को इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।







