जबलपुरमध्य प्रदेश

संदीप जैन और प्रशांत केशरवानी ने संभाला जेडीए का जिम्मा

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में हुआ पदभार ग्रहण समारोह

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) को गुरुवार को नया नेतृत्व मिल गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप जैन ने जेडीए अध्यक्ष तथा प्रशांत केशरवानी ने उपाध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। वंदे मातरम चौक स्थित सिविक सेंटर में आयोजित गरिमामय समारोह में संतों के सान्निध्य में दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

पदभार ग्रहण के बाद संदीप जैन ने कहा कि जबलपुर के सुनियोजित विकास, आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने तथा शहर के विस्तार को व्यवस्थित रूप देने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएंगे। वहीं प्रशांत केशरवानी ने भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। समारोह में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई तथा जेडीए की आगामी योजनाओं को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button