जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शौच के लिए गई वृद्धा 15 फुट नीचे तालाब में गिरी मौके पर मौत.पुलिस पड़ताल में जुटी

शौच के लिए गई वृद्धा 15 फुट नीचे तालाब में गिरी

मौके पर मौत.पुलिस पड़ताल में जुटी

जबलपुर यशभारत। बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानेगांव निवासी एक 65 वर्षीय वृद्धा शौच करने के लिए गांव के बाहर  तालाब के पास गई हुई थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 15 फीट नीचे गहरे पानी में चली गई जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि माने गांव निवासी 65 वर्षीय जूजी गोटिया पति संपत गोटिया शौच करने के लिए तालाब के किनारे गई हुई थी। ग्राम के लोगों ने जब वृद्धा के शव को तालाब में उतर आते हुए देखा था कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वृद्धा के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button