भोपाल
साहू समाज का हरियाली तीज महोत्सव पर वृक्षारोपण आज

साहू समाज का हरियाली तीज महोत्सव पर वृक्षारोपण आज
भोपाल। प्रियंका साहू “फाउंडर ऑफ क्वींस आफ भोपाल”साहू समाज द्वारा शनिवार दो अगस्त को पीपुल्स माल के समीप प्रीमियर ऑर्चड में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का किया जाएगा। प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और एजुकेटर क्वींस ऑफ भोपाल ग्रुप की फाउंडर प्रियंका साहू के मुताबिक इस आयोजन में राष्ट्रीय तेली समाज महसंगठन की बहनें भी बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं। इनमें सोनम साहू,सीमा साहू,अर्चना साहू,आशा साहू, और रानी साहू प्रमुख रुप से शामिल हैं। उनका कहना है कि वृक्षारोपण कर समाज को प्रकृति के सरंक्षण का संदेश दिया जाएगा। उनका कहना है कि हमारी आने वाली पीढिय़ों को साफ और स्वच्छ हवा मिले, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे।






