DelhiUTTARPRADESH

ट्रैक्टर-ट्रॉली व बोलेरो में जबरदस्त टक्कर,आधा दर्जन बाराती घायल

सामान सड़क पर बिखर गया।इस दुर्घटना में ट्रॉली पर सवार 42 वर्षीय बाबूलाल शर्मा, 43 वर्षीय हरिश्चंद्र शर्मा,20 वर्षीय नवनीत शर्मा एवं 19 वर्षीय अनिल शर्मा भी छिटककर नीचे गिर पड़े और ट्राली पर लदे सामान के नीचे दबकर घायल हो गए।

ट्रैक्टर-ट्रॉली व बोलेरो में जबरदस्त टक्कर,आधा दर्जन बाराती घायल

तुर्कपट्टी,कुशीनगर।वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम रजवटिया के पास सुबह बारात से लौट रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं बोलेरो के बीच हुए आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में आधा दर्जन बाराती बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेंजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पटहेरवा निवासी बिरजानंद के यहां से तमकुहीराज क्षेत्र के एक गाँव में बारात गई थी। गुरुवार की सुबह विदाई में मिले पलंग,सोफा,कुर्सी,मिठाई सहित अन्य सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर बाराती पटहेरवा लौट रहे थे। रजवटिया गांव के समीप नहर के पास पहुंचते ही पटहेरवा की तरफ से तमकुहीराज की तरफ तेज गति जा रहे एक बोलेरो से बिल्कुल आमने -सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही पलट गई और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया।इस दुर्घटना में ट्रॉली पर सवार 42 वर्षीय बाबूलाल शर्मा, 43 वर्षीय हरिश्चंद्र शर्मा,20 वर्षीय नवनीत शर्मा एवं 19 वर्षीय अनिल शर्मा भी छिटककर नीचे गिर पड़े और ट्राली पर लदे सामान के नीचे दबकर घायल हो गए।वहीं बोलेरो चालक 35 वर्षीय अलाउद्दीन खान के साथ एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया।सूचना मिलते ही पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।इस सम्बन्ध में
थाना प्रभारी प्रविंद्र राय ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेंजने के बाद सड़क पर गिरे सामान को हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button