Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश
कल का मौसम 31 मई: अगले 15 घंटों के अंदर 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम

कल का मौसम 31 मई: अगले 15 घंटों के अंदर 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
क्या इस भीषण गर्मी से आप भी परेशान हैं? झुलसती धूप में बाहर निकलने पर झुलसने का अहसास होता है। अगर ऐसा है तो मौसम विभाग का अलर्ट आपको राहत की सांस दिला सकता है। मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों के अंदर 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि कल (31 मई) देश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।
इन 10 राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने जिस 10 राज्यों में बारिश, तूफान और आंधी के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब शामिल हैं।
- दिल्ली (31 मई से 4 जून- तेज हवाएं चलेंगी): दिल्ली का मौसम 31 मई को सुहावना बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 1 जून को बड़ी राहत मिल सकती है। बारिश के साथ आंधी को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान फिर बढ़ेगा। 2 जून को 39 डिग्री सेल्सियस, 3 जून को 40 डिग्री और 4 जून को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
- यूपी (31 मई- बारिश का अलर्ट): उत्तर प्रदेश में IMD ने अगले 2 दिनों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। बिजली गिरने का अनुमान है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। एक जून से बारिश की संभावना है। सहारनपुर में भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत 20 जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
- बिहार (31 मई- ओले की चेतावनी): बिहार के पटना, राजगीर, सिवान, भागलपुर समेत कई जिलों में 31 मई को गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। पटना में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
- राजस्थान (31 मई- आंधी-बारिश अलर्ट): पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरी जिलों के लिए आंधी, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बारिश और आंधी के असर से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
- हिमाचल (31 मई से 4 जून- आंधी-तूफान): हिमाचल प्रदेश में 4 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आसपास ओलावृष्टि का अनुमान है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 10 जिलों में आंधी, बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
आपके शहर में कल कैसा रहेगा मौसम
| शहर | अधिकतम तापमान (30 मई) | न्यूनतम तापमान (30 मई) |
| दिल्ली | 32°C | 25°C |
| मुंबई | 34°C | 30°C |
| चेन्नई | 36°C | 28°C |
| कोलकाता | 36°C | 28°C |
| लखनऊ | 34°C | 26°C |
| पटना | 36°C | 28°C |
| रांची | 32°C | 23°C |
| भोपाल | 36°C | 26°C |
| जयपुर | 37°C | 25°C |
| शिमला | 23°C | 16°C |
| नैनीताल | 21°C | 17°C |
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
- उत्तराखंड (31 मई- आंधी की चेतावनी): उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आंधी-तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी है। विभाग ने ‘नजर बनाए रखने’ की चेतावनी दी है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिजली कड़कने के साथ आंधी आने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।
पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
- पंजाब (31 मई- बारिश का अलर्ट): पंजाब के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। चंडीगढ़, मोहाली, खरड़, पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और एसबीएस नगर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम
- पश्चिम बंगाल (31 मई- तूफान की चेतावनी): पश्चिम बंगाल के तटों के आसपास समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जाने वाले मछुआरों को आगाह किया गया है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लोगों को आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।







