जबलपुरमध्य प्रदेश

सिहोरा में दहशत: गांव में परिवार के साथ घूमते दिखे तेंदुए, वन विभाग पर निष्क्रियता का आरोप

​जबलपुर/सिहोरा: जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र के एक गांव से तेंदुए और उसके परिवार का भ्रमण करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है। हालांकि, वन विभाग ने आधिकारिक तौर पर इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

​ग्रामीणों का दावा: 20 दिन से मूवमेंट

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मूवमेंट लगातार 20 दिनों से देखा जा रहा है, जहाँ तेंदुआ अपने परिवार के साथ गांव के आसपास भ्रमण कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस गंभीर खतरे की सूचना बार-बार वन विभाग को दी गई, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

​दहशत में जी रहे ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी “कुंभकर्णी नींद” में सोए हुए हैं और उनकी आँखें तभी खुलेंगी जब तेंदुए द्वारा किसी ग्रामीण या राहगीर के साथ कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा। तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण ग्रामवासी दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं और उन्होंने अपने बच्चों सहित परिवार के सदस्यों को घर से न निकलने के लिए मजबूर कर दिया है। ग्रामीण चाहते हैं कि वन विभाग इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द तेंदुओं को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button