भोपालमध्यप्रदेश

हुजूर तहसील में मास्टर प्लान पर महामंथन का तीसरा दिन

हुजूर तहसील में मास्टर प्लान पर महामंथन का तीसरा दिन

78 गांवों के विरोध के बीच प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

भोपाल, यशभारत। भोपाल मास्टर प्लान-2047 को लेकर चल रही जनसुनवाई के तीसरे दिन भी लालघाटी स्थित हुजूर तहसील कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बड़े तालाब के कैचमेंट से सटे 78 गांवों के किसानों को संतुष्ट करने की है। ड्राफ्ट में अपनी खेती की जमीन को ग्रीन बेल्ट और रिवरफ्रंट घोषित किए जाने से भड़के किसान लगातार आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। बीते दो दिनों में मास्टर प्लान की प्रतियां जलाए जाने की घटनाओं के बाद आज भी सुनवाई में किसानों के तीखे तेवर देखने को मिले, जहां ग्रामीणों ने लैंडयूज में प्रस्तावित बदलावों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button