भोपाल

बेहतर सीवेज व्यवस्था की दिशा में बड़ी राहत मिलेगी – विधायक सबनानी 

वार्ड 27 में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवेज लाइन के कार्य का हुआ शुभारंभ 

बेहतर सीवेज व्यवस्था की दिशा में बड़ी राहत मिलेगी – विधायक सबनानी 

–  वार्ड 27 में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवेज लाइन के कार्य का हुआ शुभारंभ 

भोपाल यशभारत। भाजपा प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 27 में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवेज लाइन के कार्य का शुभारंभ किया। वार्ड 27 के अंतर्गत कमला नगर क्षेत्र में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत सीवेज लाइन एवं पीने के पानी के लिए नई पाइप लाईन की व्यवस्था की जा रही है। जनता को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि अमृत 2.0 केंद्र सरकार की एक बड़ी योजना है, इससे होने वाले कार्यो से संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में सीवेज की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी, पानी निकासी का बेहतर प्रबंधन हो जाएगा, साथ ही पीने के पानी के लिए भी नई लाइनों की व्यवस्था की जाएगी, जो क्षेत्र वासियों को स्वच्छता स्वास्थ्य और बेहतर सीवेज व्यवस्था की दिशा में बड़ी राहत देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाओं द्वारा मध्य प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है और हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे है। हमारे मुख्यमंत्री अति संवेदनशील हैं और प्रत्येक जनमानस से जुड़ी हुई छोटी सी छोटी जरूर का भी विशेष ध्यान देते हैं। हमारे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी तीव्र गति से विकास कार्यों को किया जा रहा है, क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है जिसका लाभ भी आने वाले कुछ समय में क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा। इस अवसर पर करुणाधाम मंडल के अध्यक्ष मुकेश देहाड़े, पूर्व पार्षद मुकेश राय, राकेश जैन, अनुपम रामनेता सिंह, राम अशुदान, विकास शर्मा, नंदू केलकर, गोविंद वर्मा, नरेश पाठक, दीपक अग्रवाल, राजा गांगुली, योगेश गुप्ता सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button