Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन, सात ट्रेकर्स समेत आठ लोग फंसे

13 सदस्यीय दल में चार सपोर्टिंग स्टाफ सुरक्षित मिले, रेस्क्यू अभियान शुरू

जबलपुर,यश भारत।  केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के चलते सात ट्रेकर्स समेत आठ लोग दुर्गम क्षेत्र में फंस गए हैं। भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। वहीं, कच्ची ढांग के पास तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोग सुरक्षित मिल गए हैं। फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए शनिवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की संयुक्त टीमें रेस्क्यू अभियान में जुट गई हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और खराब मौसम को देखते हुए बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद लेने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को गंगोत्री से सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। दल को 29 अक्टूबर को वापस लौटना था, लेकिन खराब मौसम, ग्लेशियर और लगातार बर्फबारी के कारण ट्रेकिंग मार्ग बंद हो गया।निर्धारित समय पर दल के वापस नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश और संपर्क के प्रयास शुरू किए गए। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से फोन पर संपर्क हुआ। इस दौरान दल के सदस्यों ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की जानकारी देते हुए मदद मांगी थी। इसके बाद प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button