भोपालमध्य प्रदेश

रायसेन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि महोत्सव का शुभारंभ आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM डॉ. मोहन यादव हुए शामिल

रायसेन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि महोत्सव का शुभारंभ आज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM डॉ. मोहन यादव हुए शामिल

रायसेन/भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में आज शनिवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के उन्नत कृषि महोत्सव की शुरुआत हुई 11 से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देशभर के किसान, कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और संस्थान एक ही मंच पर जुटेंगे। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षण और बाजार से जुड़ी समग्र जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें सीधा लाभ मिल सके।
महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। इसके अलावा कई मंत्री, विधायक, सांसद और वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद । दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर सबसे पहले आज जिले के कलेक्टर और एसपी ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल के पास बनाए गए हेलीपेड पर रक्षा मंत्रालय के हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग भी हो चुकी है।

आधुनिक तकनीक और नवाचार पर फोकस

इस राष्ट्रीय कृषि महोत्सव में किसानों को बीज से बाजार तक की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित इस मेले में कृषि क्षेत्र के नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संस्थान, अग्रणी कंपनियां और कृषि स्टार्ट अप्स अपने आधुनिक उपकरण, तकनीक और समाधान प्रस्तुत करेंगे। साथ ही डेमो क्षेत्र में आधुनिक कृषि यंत्र, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, ड्रोन तकनीक और उन्नत खेती के मॉडल का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

300 स्टॉल बनेंगे आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में करीब 300 स्टॉल लगाए जा रहे हैं जहां किसानों को नई तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि उपकरणों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिलेगी। यह आयोजन प्रदेश के किसानों के लिए नवाचार और ज्ञान का बड़ा केंद्र साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button