जबलपुरमध्य प्रदेश

राशन दुकान को लेकर महिला अध्यक्ष-सचिव परिवार समेत आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट

गोसलपुर के ग्राम कछपुरा का मामला

जबलपुर,यशभारत। शुक्रवार को गोसलपुर क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दुकान चलाने के लिए समूह अध्यक्ष और सचिव अपने परिजन समेत आपस में भिड़ गए। विवाद के बाद दोनों ही तरफ जमकर लात-घूसे चले। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अध्यक्ष अर्चना पटेल और सदस्य शशि बाई ने गोसलपुर थाने में सचिव और उसके पति सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

दरअसल शासन के आदेशानुसार कछपुरा गांव में दो साल पहले शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोली गई थी। इसे अध्यक्ष अर्चना पटेल और सचिव पूजा पटेल सहित समूह की अन्य महिला सदस्यों को साथ में चलाना था। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दो साल से दुकान लगातार चल रही है, लेकिन जो लाभ होता है, वह सचिव अपने पास रख लेती है। बात करो तो वह पति और बेटे को आगे कर देती हैं। मामले में अध्यक्ष ने सिहोरा एसडीएम से सचिव पूजा पटेल की शिकायत की थी।

अध्यक्ष अर्चना पटेल सदस्यों के साथ मिलकर दुकान चला रहीं थी। उसी दौरान सचिव पूजा पटेल पति युद्धवीर पटेल, प्रांशु पटेल और साथी रुक्मिणी पटेल के साथ मौके पर पहुंची और विवाद करने लगी। हंगामा होते देख सदस्य महिलाओं के पति भी दुकान पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि युद्धवीर के हमले से अर्चना के चेहरे में गंभीर चोट पहुंची है। फिलहाल गोसलपुर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button