जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम में व्याप्त अराजकता के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल ने निकाला मशाल जुलूस

 मशाल जुलूस में रहे उपस्थित

नगर निगम में व्याप्त अराजकता के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल ने निकाला मशाल जुलूस

जबलपुर।नगर निगम में व्याप्त अराजकता और जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने मशाल जुलूस निकाला।

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी एवं सचेतक अयोध्या तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में रुके विकास कार्य, डोर टू डोर कचरा संग्रहण की समस्या, सफाई व्यवस्था, नवनिर्मित सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार, बारिश से बने गड्ढे, जलसंकट और अन्य मुद्दों पर कांग्रेस पार्षद दल भाजपा सत्ता एवं महापौर की झूठी घोषणाओं के खिलाफ आंदोलित है।

1758464587 WhatsApp Image 2025 09 21 at 7.25.28 PM (1)

शहर कांग्रेस कमेटी के संयोजन एवं कांग्रेस पार्षद दल के आह्वान पर चारों विधानसभा क्षेत्रों में मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में मालवीय चौक से लॉर्डगंज थाना चौक तक मशाल जुलूस निकालकर महापौर के बजट पर विरोध दर्ज कराया गया।

कांग्रेस पार्षद दल ने आरोप लगाया कि शहर में निर्माण कार्य बंद पड़े हैं। महापौर द्वारा घोषित 1800 करोड़ का बजट केवल खोखला साबित हो रहा है। सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं और गणेश चतुर्थी व ईद मिलाद-उन-नबी जैसे बड़े पर्वों पर भी सड़कों की मरम्मत नहीं हुई। डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था बदहाल है और टेक्स की विसंगतियों से जनता परेशान है। कई जोनों में सफाईकर्मियों को भुगतान नहीं हुआ, जिससे हड़ताल की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर महापौर लाखों रुपये इवेंट्स और नागरिक अभिनंदन कार्यक्रमों में खर्च कर रहे हैं।

मशाल जुलूस में रहे उपस्थित

मशाल जुलूस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे पंडा, श्रीमती अदिति अतुल बाजपेई, वकील अहमद अंसारी, झल्लेलाल जैन, अनुराग जैन गढ़वाल, श्रीमती इंदिरा पाठक तिवारी, मुकेश राठौर, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, मतीन अंसारी, जतिन राज, पूर्व पार्षद मदन लारिया, शिशिर नन्हेंरिया, अवधेश गुप्ता, रम्बल विश्वकर्मा, प्रवीण चौहान, श्रीमती भावना निगम, हरि तिवारी, दिलीप साहू, राज विश्वकर्मा, जय ठाकुर, पंकज बाजपेई, कपिल भोजक, सोनू कुकरेले, भानु यादव, पंकज पटेल, विक्की पटेल, चंदन श्रीवास्तव, सोनू बाजपेई, गौरैया यादव, जितेंद्र यादव, अनिल गुप्ता, कपिल श्रीवास्तव, नन्हें पटेल, अरशद अली, वरुण यादव, मंकू गुप्ता, रौनक मिश्रा, सूरज महावत, बिट्टी मेश्राम, सन्नी जैन, अभिषेक पटेल, सौरभ यादव, भारत पटेल, अंकित पटेल, कोंडाइया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button