वोट चोर, गद्दी छोड़” – शहर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

जबलपुर यशभारत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर समूचे प्रदेश में चलाए जा रहे “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत, बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी जबलपुर द्वारा मालवीय चौक में वृहद् हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए सत्ताधारी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
अभियान में प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेस नेताओं में अनुराग जैन गढ़वाल, मतीन अंसारी, श्रीमती कमलेश यादव, इंदिरा पाठक तिवारी, पार्षद अतुल बाजपेई, अयोध्या तिवारी, विजय जैन चुन्ना, मुकेश राठौर, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनसामान्य शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और जनमत के अपमान के विरुद्ध संदेश दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि “यह अभियान जनविरोधी नीतियों और जनादेश की चोरी के खिलाफ कांग्रेस की जन-जागरूकता की मुहिम का हिस्सा है।







