Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

​तेज आंधी-तूफान का कहर: प्रयागराज के यमुनानगर में तबाही का मंजर, बरगद गिरा, घर और गाड़ी तबाह; 

एक गाय की मौत, एक घायल

​तेज आंधी-तूफान का कहर: प्रयागराज के यमुनानगर में तबाही का मंजर, बरगद गिरा, घर और गाड़ी तबाह; 

एक गाय की मौत, एक घायल

​प्रयागराज। संगम नगरी के क्षेत्र में आए अचानक तेज आंधी और भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा नुकसान अमिलिया धाम मंदिर के पास देखने को मिला, जहां प्रकृति के इस कहर ने कई परिवारों को भारी संकट में डाल दिया है। ​भारी नुकसान और तबाही
​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंधी इतनी तेज थी कि अमिलिया धाम मंदिर के पास स्थित पप्पू हलवाई और उनके पड़ोसी के घरों पर एक विशालकाय बरगद का पेड़ भरभरा कर गिर गया। पेड़ गिरने से एक के मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
​मकान के मलबे और पेड़ की चपेट में आने से वहां बंधी एक गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

​गाड़ी मलबे में दबी

​तूफान का असर इतना भीषण था कि घर के पास खड़ी एक टवेरा गाड़ी पर भी भारी-भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ के वजन से गाड़ी पूरी तरह पिचक गई और मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त गाड़ी के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।

 ​पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार

​अचानक आई इस आपदा से पप्पू हलवाई के पड़ोसी का आशियाना छिन गया है और उन्हें लाखों का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button