भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

भोपाल, यश भारत । भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी साझा कर लोगों को सतर्क किया गया है। प्रशासन के अनुसार प्रियंक मिश्रा आईएस नाम से फेसबुक पर एक फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है। इस प्रोफाइल पर कलेक्टर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। तस्वीर में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के साथ एडीएम सुमित पांडेय और जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी भी नजर आ रहे हैं।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस फर्जी फेसबुक आईडी को फॉलो नहीं करें और इससे आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से किसी तरह की ठगी या गलत सूचना से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें।
प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी के नाम से संचालित संदिग्ध खाते की पुष्टि किए बिना उस पर भरोसा नहीं करने की भी अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button