जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
मगेली घाट में मिली अज्ञात महिला की लाश. पुलिस पड़ताल में जुटी
अज्ञात महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष की लगभग है

मगेली घाट में मिली अज्ञात महिला की लाश. पुलिस पड़ताल में जुटी
जबलपुर यशभारत। बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मगेली घाट में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष की लगभग है प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला नर्मदा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला कहां की रहने वाली है और किन कारणों के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया पुलिस द्वारा तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर घटना को विवेचना में लिया है।