जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वृद्धा की हत्या का आरोपी पुलिस के शिकंजे में, नातिन ने की बलात्कार की शिकायत

जबलपुर यश भारत। विगत दिवस कोतवाली थाना अंतर्गत खिन्नी मोहल्ला चेरीताल में रहने वाली एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी प्रतीक चौधरी पनागर का रहने वाला है और घटना वाली रात वह ही घर के अंदर घुसा था और उसी ने घटना को अंजाम दिया है। महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। वहीं महिला के साथ सोने वाली एक नातिन ने आरोपी पर दुष्कर्म किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। इसके बाद घटना में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने नातिन का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है और अब पुलिस पकड़ मै आये आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पहले से ही घर आता जाता था या उसकी पहले से ही संपर्क थे। उल्लेखनीय है की विगत दिवस खिन्नी मोहल्ला में रहने वाली 70 वर्षीय महिला हीराबाई चौधरी अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली थी। साथ ही एक नातिन जो महिला के पास ही सोती थी उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। सुबह जब घर वालों को पता चला तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच पड़ताल और परिजनों के बयान के बाद आवश्यक कार्यवाही के उपरांत शव को पीएम के लिए भेज दिया था। मृतका के गले में चोट के निशान भी पाये गए थे। पी एम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी और पसली भी टूटी हुई थी। पुलिस ने नये सिरे सेजांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि रात में पनागर का रहने वाला प्रतीक चौधरी घर के अंदर आया था और उसने मृतका की नातिन के साथ दुष्कर्म किया था तथा उसके हाथ पैर बांध दिए थे और दूसरी बहन को धमकी दे गया था कि किसी से बताया तो जान से मार दूंगा। जिसके कारण पहले नातिन गोल-मोल जवाब दे रही थी लेकिन बाद में सब स्पष्ट हो गया और पुलिस ने प्रतीकचौधरी को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी के अनुसार पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि क्या प्रतीक का पहले से लड़की से कोई संपर्क था या वह पहले भी घर आता जाता रहा है।और क्या दादी ने ऐसा कुछ देख लिया था जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button