देश

थलपति विजय का सियासी धमाका: पहली ही बार में TVK आगे, DMK-AIADMK दोनों पीछे

DMK कार्यकर्ताओं ने हटाया टेंट

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। सुपरस्टार से नेता बने थलपति विजय की पार्टी TVK ने पहली ही बार में जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्थापित दलों को पीछे छोड़ दिया है। सुबह 11:30 बजे तक आए रुझानों के अनुसार TVK+ करीब 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं AIADMK गठबंधन 81 सीटों पर और DMK गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है। राज्य की कुल 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था और आज 4 मई को मतगणना जारी है।

कैसे बना TVK का यह बड़ा उभार?

TVK की स्थापना 2 फरवरी 2024 को विजय ने की थी। उन्होंने इसे केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक “आंदोलन” के रूप में पेश किया, जिसका उद्देश्य सभी वर्गों के कल्याण और सामाजिक प्रगति पर केंद्रित रहा। गौरतलब है कि TVK ने 2024 के लोकसभा चुनावों से दूरी बनाए रखी थी और सीधे विधानसभा चुनाव में उतरकर बड़ा दांव खेला—जो अब सफल होता नजर आ रहा है।

क्यों खास हैं ये रुझान?

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह नतीजे तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में बदलाव का संकेत हैं, जहां दशकों से DMK और AIADMK का वर्चस्व रहा है। पहली बार चुनाव लड़ रही पार्टी का इस तरह उभरना यह दिखाता है कि मतदाता नए विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। सियासी गलियारों में विजय को इस चुनाव का “गेम चेंजर” और “असली हीरो” तक कहा जा रहा है। अब सभी की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी है, जो तय करेंगे कि क्या विजय का यह सियासी डेब्यू ऐतिहासिक जीत में बदलता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button