तेज प्रताप का 14 नवंबर अलर्ट, बोले दुश्मनी किसी से नहीं….पर कहानी बाकी है मेरे दोस्त
14 नवंबर को तय होगी बिहार की सियासी जंग

तेज प्रताप का 14 नवंबर अलर्ट, बोले दुश्मनी किसी से नहीं….पर कहानी बाकी है मेरे दोस्त
बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मचाने वाले जनशक्ति जनता दल पार्टी के प्रमुख और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है।
तेजप्रताप ने साफ कहा है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन 14 नवंबर के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा कि वे आगे क्या कदम उठाने वाले हैं।
तेजप्रताप बोले
हम कहां जाएंगे, इसका फैसला 14 तारीख को नतीजे आने के बाद करेंगे। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, जनता ही हमारी ताकत है।
छठ के बाद बिहार दौरे पर निकलेंगे तेजप्रताप
तेजप्रताप ने बताया कि फिलहाल वे महुआ जा रहे हैं और छठ पूजा के बाद पूरे बिहार का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि महुआ में उनका मुकाबला किसी से नहीं है क्योंकि “जनता उनके साथ है।
तेजप्रताप का दावा है कि इस बार बेरोज़गारी, पलायन और अपराध जैसे मुद्दे ही चुनावी मैदान में हावी रहेंगे। हम किसी के सहारे नहीं हैं, अखिलेश यादव आएं या कोई और, हम अपने आप में समर्थ हैं। हम खुद एक ब्रांड हैं, खुद स्टार प्रचारक हैं।
आरजेडी उम्मीदवार के नाम पर भड़के तेजप्रताप
जब मीडिया ने उनसे महुआ सीट से आरजेडी उम्मीदवार मुकेश रौशन का नाम लिया, तो तेजप्रताप भड़क उठे। बोले –
ये कौन आदमी है? किसका नाम ले रहे हैं आप लोग? फालतू बात करते हैं।
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि क्या तेजप्रताप अब कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं?
जंगलराज नहीं, अब तो महाजंगलराज है’ – तेजप्रताप का पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जंगलराज’ वाले बयान पर तेजप्रताप ने तंज कसते हुए कहा मोदी जी जंगलराज-जंगलराज कह रहे हैं, लेकिन अभी कौन सा मंगलराज है? अभी तो महाजंगलराज चल रहा है।
14 नवंबर को तय होगी बिहार की सियासी जंग
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि तेजप्रताप यादव 14 तारीख के बाद कौन-सा सियासी पत्ता खोलते हैं
क्या वे आरजेडी में ही रहेंगे या कोई नया मोर्चा खोलेंगे







