मध्य प्रदेशराज्य

पेंचवेली एक्सप्रेस मंडला से चलाने की मांग तेज, ज़िम्मेदार बेखबर! : प्लेटफॉर्म तैयार, सफाई शुरू, पानी की व्यवस्था के निर्देश… फिर भी सीधी ट्रेन का इंतजार

मंडला। मंडला जिले के रेल यात्रियों को इंदौर से सीधी रेल कनेक्टिविटी देने वाली पेंचवेली एक्सप्रेस को मंडला फोर्ट से शुरू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। स्थानीय रेल कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मांग को उठाए एक साल से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मंडला से ट्रेन शुरू करने को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब मंडला फोर्ट स्टेशन का प्लेटफॉर्म विस्तार भी पूरा हो चुका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से भी प्लेटफॉर्म विस्तार पूरा होने की जानकारी दी जा चुकी है। इसके अलावा मंडला स्टेशन पर साफ-सफाई की व्यवस्था शुरू हो गई है और पानी की व्यवस्था को लेकर भी रेलवे की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 फिर यहीं से शुरुआत क्यों नहीं?

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार पेंचवेली एक्सप्रेस शाम को नैनपुर से इंदौर के लिए रवाना होती है और सुबह इंदौर से वापस नैनपुर पहुंचती है। इसके बाद ट्रेन को आराम/ठहराव के लिए मंडला फोर्ट तक लाया जाता है।

 

ऐसे में रेल यात्रियों का सवाल है कि जब ट्रेन मंडला फोर्ट तक लाई ही जा रही है, तो मंडला फोर्ट से ही इसका नियमित संचालन क्यों नहीं किया जा रहा?

 

मंडला की जनता लंबे समय से रेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद लगाए बैठी है। पेंचवेली एक्सप्रेस को मंडला से शुरू करने की मांग पर अब स्थानीय लोगों में यह सवाल भी उठ रहा है कि जब रेलवे से जुड़ी बुनियादी तैयारियां पूरी होती जा रही हैं, तो जिले के जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर निर्णायक पहल कब करेंगे?

 

जनता का कहना है कि केवल मांग और आश्वासन से काम नहीं चलेगा। रेलवे बोर्ड और संबंधित रेलवे मंडल के सामने ठोस प्रस्ताव रखकर मंडला से पेंचवेली एक्सप्रेस शुरू कराने की पहल जरूरी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button