देश

गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, 1 सितंबर से बढ़े LPG के दाम

होटल-ढाबों की बढ़ेगी लागत

नई दिल्ली। यशभारत। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। सितंबर की शुरुआत में ही कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को झटका लगा है। 1 सितंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹9.50 की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं।

कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹2,747.50 में मिलेगा। कारोबारियों, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए यह बढ़ोतरी सीधे उनके ईंधन खर्च पर असर डालेगी।

शहरवार नए दाम

दिल्ली: ₹2,747.50
नोएडा: ₹2,747.50
मुंबई: ₹2,701
कोलकाता: ₹2,982
चेन्नई: ₹2,916.50

जुलाई-अगस्त में मिली थी राहत

सितंबर में मामूली बढ़ोतरी से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम लगातार दो महीने घटे थे। अगस्त में दिल्ली में ₹192 की कटौती के बाद सिलेंडर ₹2,738 का हो गया था। मुंबई में ₹194 की कमी के बाद कीमत ₹2,691.50, कोलकाता में ₹209 घटकर ₹2,872.50 और चेन्नई में ₹200 की कटौती के बाद ₹2,906 हो गई थी।

इससे पहले 1 जुलाई को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹183.50 सस्ता हुआ था और कीमत ₹2,930 पर आ गई थी। यानी जुलाई और अगस्त में लगातार राहत मिलने के बाद अब सितंबर में कीमतों ने फिर बढ़त दर्ज की है।

गौर करने वाली बात यह है कि सितंबर की बढ़ोतरी कम है, लेकिन कमर्शियल LPG की ऊंची कीमतों के कारण होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारों की लागत पर इसका असर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button