यादव कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Suspicious death of woman in Yadav Colony, relatives allege murder

यादव कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
लार्डगंज थाना क्षेत्र के यादव कॉलोनी में 34 वर्षीय आशी कुशवाहा पत्नी सुमित कुशवाहा की फांसी पर लटकी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मृतिका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है।
मृतिका के भाई सोमनाथ कुशवाहा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “मेरी बहन आशी की हत्या की गई है और उसे फांसी में लटका दिया गया ताकि यह आत्महत्या लगे। उसके शरीर पर चोटों के कई गंभीर निशान हैं। उसके पति और ससुराल वालों द्वारा अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आशी के पति सुमित का किसी अन्य लड़की के साथ अफेयर था और उसके पास इसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। “बहन के साथ दहेज को लेकर भी लगातार झगड़ा होता था,” सोमनाथ ने बताया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच के दायरे को बढ़ा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल बना हुआ है।
[3:15 am, 28/06/2025] Niraj Upadhyay Sir Yash Bhart: भागवत कथा में शादी की समस्या पूछना पड़ा भारी, युवक की हत्या — यूपी में मिली लाश, जबलपुर से था लापता
धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत समस्या साझा करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र निवासी इंद्रकुमार तिवारी की लाश उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कोतवाली हाटा थाना अंतर्गत मिली है। वह कुछ दिन पहले अनुरुधाचार्य जी की भागवत कथा के दौरान अपनी शादी को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल पूछते हुए नजर आए थे। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद वे ठगबाजों के निशाने पर आ गए।
परिजनों के अनुसार, शादी कराने के बहाने कुछ अज्ञात ठगों ने इंद्रकुमार को यूपी बुलाया और वहां उन्हें बंधक बना लिया गया। ठगों ने जबरन वीडियो कॉल के जरिए इंद्रकुमार से परिजनों से बात करवाई, जिससे विश्वास पैदा हो सके। इसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
भागवत कथा के दिन से ही इंद्रकुमार लापता थे, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट जबलपुर के थाना मझौली में दर्ज करवाई गई थी। परिजन उन्हें ढूंढ़ते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचे, जहां कुशीनगर पुलिस द्वारा बरामद एक अज्ञात लाश की पहचान इंद्रकुमार तिवारी के रूप में की गई।
पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या की साजिश सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से जुड़ी हुई है, जिसमें युवक ने अपनी शादी की समस्या अनुरुधाचार्य जी से भागवत कथा के दौरान पूछी थी।
जबलपुर और यूपी पुलिस दोनों की संयुक्त जांच जारी है, और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि निजी समस्याओं को सार्वजनिक मंच पर साझा करना कभी-कभी कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
या का आरोप लगाया







