जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी से भारत की बड़ी जीत

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी से भारत की बड़ी जीत

जहां एक ओर देशभर में इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर विरोध-प्रदर्शन की गूंज रही, वहीं मैदान पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए एशिया कप में शानदार जीत दर्ज की।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और पाकिस्तान की टीम 128 रन पर ही सिमट गई।

जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज दिखाया। टीम इंडिया के बल्लेबाज ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। सूर्यकुमार यादव, जिनका आज जन्मदिन भी था, ने अपने बल्ले से शानदार तोहफ़ा दिया। उन्होंने 37 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें पाँच चौके शामिल रहे। वहीं एक अन्य भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ 13 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

भारत ने निर्धारित लक्ष्य को महज़ कुछ ही ओवरों में हासिल करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। मैच का अंत सूर्यकुमार यादव के छक्के के साथ हुआ, जिसने इस ऐतिहासिक जीत को और भी यादगार बना दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button