भोपालमध्य प्रदेश

NEET परीक्षा केंद्र पर कुछ मिनट की देरी से पहुंचे छात्र, अभिभावकों ने लगाई गुहार, बे नतीजा जा रही गुहार, मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने नियम का दिया हवाला

NEET परीक्षा केंद्र पर कुछ मिनट की देरी से पहुंचे छात्र, अभिभावकों ने लगाई गुहार

भोपाल यश भारत। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के आयोजन के बीच राजधानी भोपाल में कुछ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद पहुंचने के कारण प्रवेश से वंचित रह गए। मामला शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर स्थित परीक्षा केंद्र का है, जहां तीन से चार छात्र कुछ मिनट की देरी से पहुंचने के बाद केंद्र के बाहर रह गए। जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए प्रदेश सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में छात्र भोपाल पहुंचे हैं। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिए जाने के नियम के चलते संबंधित अभ्यर्थियों को केंद्र के बाहर ही रोक दिया गया।

केंद्र के बाहर मौजूद छात्रों और उनके अभिभावकों ने प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की। अभिभावक हाथ जोड़कर अधिकारियों से बच्चों का भविष्य देखते हुए विशेष अनुमति देने की गुहार लगाते रहे। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना था कि परीक्षा संचालन से जुड़े नियमों का पालन अनिवार्य है और इस संबंध में अंतिम निर्णय केंद्राध्यक्ष ही ले सकते हैं। काफी देर तक अभिभावकों और अधिकारियों के बीच चर्चा चलती रही। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि देर से पहुंचे छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली या नहीं। इस घटना ने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने की अनिवार्यता और नियमों की सख्ती को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button