मुख्य ख़बरें
रफ्तार का कहर: कार्यक्रम से लौट रही कार पलटी, 6 घायल; 2 की हालत नाजुक

सतना । कोठी रोड पर पशुपतिनाथ मंदिर के पास उस वक्त हड़कंभ मच गया जब एक तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
छहों लोग सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर (हाटी) में आयोजित बरहों कार्यक्रम से सतना लौट रहे थे। कार रामटेकरी जा रही थी। कार का नंबर MP 19 CB 8759 है।
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार i20 कार पर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में ड्राइवर विशाल चौधरी, आदित्य चौधरी, विशाल वर्मा, राजीव, प्रिंस और सतीश शामिल हैं। आदित्य चौधरी समेत दो लोगों की हालत गंभीर है।
हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







