जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

साइबेरिया में उड़ान के दौरान हुआ हादसा, विमान में सवार सभी लोगों की गई जान

साइबेरिया में उड़ान के दौरान हुआ हादसा, विमान में सवार सभी लोगों की गई जान

जबलपुर, यश भारत। रूस के साइबेरिया क्षेत्र में मंगलवार को एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएन-12 (An-12) सैन्य परिवहन विमान केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया जा रहा है कि विमान उड़ान के दौरान ही आग की चपेट में आ गया था। इसके बाद वह तेजी से नीचे गिरा और जमीन से टकराकर उसमें विस्फोट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं और राहत दलों को मौके पर भेजा गया। क्षेत्रीय गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने विमान दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बचाव और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं।  फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संबंधित एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से भी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button