कटनी

कार्रवाई से सन्तुष्ट फरियादी पहुंचा जनसुनवाई में, एसपी को दिया धन्यवाद, अधिकारियों ने किया शिकायतों का समाधान

कटनी, यशभारत। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में 17 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें ध्यान पूर्वक सुनी फरियादियों से गहन चर्चा कर समस्या को जानकर एवं उनके समाधान हेतु थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में उपस्थित सभी अनुभागों के अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कई प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ मामलों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं एक प्रकरण में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट होकर फरियादी एसपी ऑफिस आकर एसपी को धन्यवाद प्रेषित किया एवं कटनी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, पड़ोस संबंधी विवाद, दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण लेने से संबंधित धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन के विवाद, मकान एवं दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायत, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने की शिकायत, प्लॉट एवं भूमि संबंधी विवाद, महिला अपराध सहित अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण सामने आए।
पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या एवं व्यथा को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, डीएसपी अनिमेष द्विवेदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button