कटनीमध्य प्रदेश

फिर बढ़ेंगी बिजली की दरें, उपभोक्ताओं को लगेगा करंट, जिले के ढाई लाख उपभोक्ताओं की कटेगी जेब, 150 यूनिट से अधिक खपत करने वालों का बढक़र आएगा बिल

कटनी, यशभारत। जिले में घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली एक बार फिर करंट मारने जा रही है। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली की दरों में किए जाने से जिले के ढाई लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की जेब ढीली होगी। महंगाई के इस दौर में जब हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं, तब बिजली की दरों में वृद्धि किए जाने का सीधा असर मध्यम और निम्न वर्गीय उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बिजली कंपनियों बिजली का प्रस्तावित टैरिफ लागू हुआ तो पहली बार 150 यूनिट से अधिक खपत करने वालों का बिल सात रुपए प्रति यूनिट से ज्यादा की दर से बनेगा। अभी 150 यूनिट तक बिजली खपत पर प्रति यूनिट 6.53 रुपए की दर से बिल बनता है। नई प्रस्तावित दर 7.31 रुपए प्रति यूनिट है। कटनी की बात करें तो बड़ी तादात में उपभोक्ता 150 यूनिट बिजली खपत के दायरे में है। ऐसे में इन्हें हर माह करीब अतिरिक्त बिजली बिल भुगतान करना होगा। तय टैरिफ के अनुसार फिक्स चार्ज में प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समेत सुरक्षा प्रभार को शामिल किया जाता है। नए टैरिफ में कंपनियों ने स्मार्ट मीटर का खर्च भी जोड़ा है। यानि ये फ्री नहीं रहेंगे। इनके नाम से भी बिल में चार्ज जोड़ा जाएगा। ऐसे में समझ सकते हैं कि किस तरह बिजली का झटका लगने वाला है। इसका सबसे अधिक नुकसान मध्यम वर्ग के उन उपभोक्ताओं को होगा, जो सब्सिडी के दायरे से बाहर आते हैं। अगर यह टैरिफ लागू हुआ तो कटनी जिले में उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ सकता है। विदित हो कि मध्यप्रदेश में एक बार फिर बिजली बिल की कीमतें बढऩे जा रही हैं। बिजली कंपनियों ने इसके लिए मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। बिजली कंपनियों ने मध्य प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए टैरिफ तैयार किया है, इसके लिए मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अगर प्रस्ताव पास होता है तो बिजली की नई दरें जल्द ही लागू हो सकती हैं। बिजली की नई कीमतें अगर लागू होती है तो मध्यमवर्गीय परिवार को मंहगाई का झटका लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button