मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
कोख हुई कलंकित : नदी में नवजात का शव मिलने से हड़कंप : जांच में जुटी पुलिस

दमोह। बटियागढ़ थाना क्षेत्र की जुड़ी नदी में सोमवार शाम नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, प्रधान आरक्षक मुकेश दुबे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को दफनाया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव नदी किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा और इसे यहां किसने छोड़ा। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।







