मध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य
गौ हत्या : पुलिस ने 9 आरोपियों का निकाला जुलूस, कोर्ट में किया पेश…अवैध अतिक्रमण पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी… देखें पूरे वीडियो

दमोह। शहर में सामने आए गौ हत्या के मामले के बाद बढ़े आक्रोश और हिन्दू संगठनों के विरोध के बीच पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में दमोह पुलिस ने सोमवार को 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया|
गौ हत्या की घटना के बाद शहर में हिन्दू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उनके अवैध अतिक्रमण भी हटाए।
कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई गई है।







