कटनी

ओवरलोड वाहनों यातायात पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 5 लाख रुपए जुर्माना वसूला

कटनी, यशभारत। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर कटनी आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
11, 29, सितंबर को संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान 3 ओवरलोड ट्रक हाईवा पाए गए। वाहन को जप्त कर वाहन स्वामी के विरुद्ध क्रमशः वाहन मालिकों पर 5 लाख 872 रुपये का जुर्माना वसूल करने के उपरांत संबंधित वाहनों को छोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान खनिज अधिकारी आर.के. दीक्षित, कमलेश परस्ते, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह, सहायक उप निरीक्षक संदीप बाल्मीकि, प्रधान आरक्षक छोटे लाल, आरक्षक दीपक सिंह एवं प्रधान आरक्षक चालक सुरेन्द्र सिंह सहित संबंधित अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध परिवहन से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ने के साथ-साथ सड़क एवं यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है । अतः वाहन मालिक एवं चालक निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहन संचालन करें तथा यातायात एवं परिवहन संबंधी नियमों का पालन करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button