इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम – पार्ट 27 ………  ब्रोकर की जमानत के बाद फिर सुर्खियों में सोनम

जबलपुर यश भारत। इंदौर के बहुचर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की सूत्रधार उसकी पत्नी सोनम एक बार सुखिया में है। और इस बार जिस कारण से वह सुर्खियों में है वह उस ब्रोकर की जमानत जिसने सोनम को इंदौर में फ्लैट किराए पर दिलाया था और राजा की हत्या के बाद इसी फ्लैट में सोनम ने 14 दिन तक अंडरग्राउंड रहकर समय बिताया था। गौरतलब है कि सोनम ने अपनी प्रेमी राज कुशवाहा और साथियों के साथ मिलकर हनीमून ट्रिप के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी और हत्या के वक्त खुद भी मौके पर मौजूद रही। हालांकि सोनम अभी जेल में है। लेकिन हत्या कांड में नामजद आरोपी बनाए गए शिलोम जेम्स को शिलांग कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी है। वह पिछली कई दिनों से शिलांग जेल में बंद था। मृतक राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने मीडिया को बताया है कि उनके वकील ने शिलांग कोर्ट में जमानत का विरोध किया था बावजूद उसे जमानत मिल गई। सचिन का कहना है कि इस फैसले के खिलाफ वे आगे कानूनी आपत्ति दर्ज कराने विचार कर रहे हैं। राजा की हत्या के बाद ओणम का प्रेमी राज और उनके साथियों को कमरा किराए पर देने और हत्या के बाद सबूत मिटाने के आरोप में शिलोम को आरोपी बनाया गया था। शिलोम की निशानदेही पर पुलिस ने बिल्डिंग के मलिक लोकेंद्र और बालवीर को भी आरोपी बनाया था लेकिन उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। शिलोम को शिलांग पुलिस सबूत छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर शिलांग ली गई थी। दोबारा जब इंदौर पुलिस शिलांग पहुंची और जेम्स से पूछताछ की तो उसकी ससुराल रतलाम से सोनम की ज्वेलरी नगदी और लैपटॉप आदि बरामद किए गए थे। शिलोम की जमानत के बाद केस में नया मोड आ गया है। हालांकि अभी इंदौर पुलिस का कहना है कि वह अभी भी पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है और सबूत के आधार पर आगे की कार्यवाही भी की जाएगी। जेम्स को मिली जमानत के बाद राजा रघुवंशी का पूरा परिवार न केवल आहत है बल्कि न्याय की उम्मीद भी लगाए बैठा है।

वो 14 दिन

मेघालय पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया था कि पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम वापस इंदौर आई थी और उसने यहां 14 दिन किराए की फ्लैट में बिताये थे। सोनम जानती थी कि राजा की हत्या के बाद उसे काफी दिनों तक अंडरग्राउंड रहना पड़ सकता है। इसीलिए सोची समझी साजिश के तहत उसने मर्डर की पहले ही किराए पर फ्लैट की व्यवस्था कर ली थी। इस घर का एग्रीमेंट विशाल सिंह के नाम पर किया गया था। यह फ्लैट ब्रोकर शिलोम ने ही दिलवाया था। शीलोम पर आप थे कि उसने सोनम के जेवरात और दूसरे सामान को ठिकाने लगाया था। शिलांग पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए हैं। जब सोनम इंदौर की इस फ्लैट में रुकी थी तो उसका प्रेमी राज न केवल उससे मिलने रोज आता था बल्कि ऑनलाइन खाना और दूसरा सामान भी उपलब्ध कराता था। इतना ही नहीं सोनम से मिलने के बाद वह उसके पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में भी काम करने जाता था और अक्सर देर से पहुंचता था। सोनम ने खुद कबूला है कि 14 दिनों तक वह फ्लैट में रहकर टीवी पर राजा और अपनी खबरें देखती थी। हर छोटी बड़ी खबर पर उसकी नजर थी और सारी जानकारियां राज के साथ शेयर करती थी। टीवी पर खबरें देखकर सोनम को यह बात तो समझ में आ गई थी कि अब वह फंस सकती है। इसलिए उसने इंदौर से भाग कर यूपी जाने का प्लान बनाया यूपी का रामपुर सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा का गांव है और इन लोगों को सोचना था कि गांव में भी ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं। लेकिन अप निकालने के दौरान ही सोनम को अपने साथियों के पकड़े जाने की खबर लग गई इसके बाद उसने गाजीपुर पहुंचकर फर्जी कहानी गढ़ी और पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास भी किया लेकिन इसका प्रयास सफल हो गया और वह अब सिखचो के पीछे है।

10 1

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button