भोपालमध्य प्रदेश

बीना विधायक प्रकरण पर सिंगार की स्पीकर से मुलाकात, देरी पर उठाए सवाल

बीना विधायक प्रकरण पर सिंगार की स्पीकर से मुलाकात, देरी पर उठाए सवाल

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीना विधायक निर्मला सप्रे से जुड़े प्रकरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग की। मीडिया से चर्चा में सिंगार ने कहा कि बीना की जनता अब विधानसभा अध्यक्ष की ओर देख रही है और निष्पक्ष फैसले की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस मामले को जानबूझकर लंबित रखे हुए है ताकि बीना में चुनाव से बचा जा सके। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संबंधित प्रकरण में सभी तथ्य और साक्ष्य सार्वजनिक होने के बावजूद कार्रवाई में देरी समझ से परे है। इससे न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है बल्कि बीना की जनता के साथ भी अन्याय हो रहा है। सिंगार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में 90 दिनों के भीतर निर्णय होना चाहिए, लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधानसभा स्तर पर जल्द निर्णय नहीं होता है, तो मामला न्यायालय की शरण में जाएगा और अंतत उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ेगा। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button