भोपाल

शरीफ मछली के गुर्गों के पास सूटकेस में टॉइम बम!, पीडि़त व्यक्ति का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -बम पहुचाने के लिए फ्लैट और 28 लाख नगदी देने का दिया लालच

शरीफ मछली के गुर्गों के पास सूटकेस में टॉइम बम!, पीडि़त व्यक्ति का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
-बम पहुचाने के लिए फ्लैट और 28 लाख नगदी देने का दिया लालच
भोपाल, यशभारत।
राजधानी में एमडी ड्रग तस्करी के मामले के आरोपी यासीन अहमद मछली के चाचा शरीफ मछली और उसके गुर्गों पर टॉइम बम होने और बम पहुंचाने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि उसे बम पहुंचाने के लिए एक फ्लैट और 28 लाख रूपए का लालच दिया गया था, लेकिन वह बम और उसमें लगी घड़ी देखकर डर गया था। अब पुलिस इस वीडियो के आधार पर शरीफ मछली और उसके गुर्गों से भी जल्द पूछताछ कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक इनदिनों सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद से राजधानी में एमडी ड्रग की तस्करी के आरोपी यासीन अहमद मछली के चाचा शरीफ मछली और उसके गुर्गों की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति ने बताया कि उसे शरीफ मछली लडक़ों शाहिद, शेरू, सावेज, सोहेल ने बुलाया था और कहा था कि थोड़ा काम है, मेरा काम कर दो, मैं तुम्हे 18 लाख का फ्लैट और 28 लाख रूपए नगद दूंगा। जब उक्त व्यक्ति ने उन लोगों से पूछा कि क्या सामान लेकर जाना है तो पहले उसके सामने एक सूटकेस खोला गया, जिसमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थी। इसके थोड़ी देर बाद उसके सामने एक ओर सूटकेस खोला गया। जिसमें तीन बम रखे थे और उनमें घड़ी लगी हुई थी। सूटकेस में बम देखकर वह काफी डरा गया था। यह देख उसने कहा कि यह मैं नहीं ले जा सकता। मेरी बात सुनते ही वहां मौजूद चार-पांच लोग मेरा चेहरा देखने लगे। तभी शाहिद ने मुझे देखते हुए गाली देकर बोला कि इसे जाने मत देना, नहीं तो यह भांडा फोड़ देगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब एमडी ड्रग तस्करी में अवैध और घातक हथियारों की बात भी सामने आ गई है। सूत्र बताते हैं कि इस वीडियो के सामने आने के बाद से शरीफ मछली और उसके गुर्गों की परेशानी बढ़ गई हैं। हालांकि इस संबंध में वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति या अन्य किसी भी पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि पुलिस इस वीडियो की सच्चाई जाने का प्रयास कर रही है। पीडि़त के सामने आने के बाद पुलिस शरीफ मछली और उसके गुर्गों से पूछताछ कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button