भोपालमध्य प्रदेश

मैजिक स्पॉट कैफे में तोड़फोड़ करने वाले सात आरोपी और गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्त में

मैजिक स्पॉट कैफे में तोड़फोड़ करने वाले सात आरोपी और गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्त में

सेज यूनिवर्सिटी के छात्र हैं अधिकतर आरोपी; पिस्टल, तलवार और हॉकी बरामद
भोपाल,यशभारत। राजधानी के थाना मिसरोद क्षेत्र के सेज माइलस्टोन स्थित मैजिक स्पॉट कैफे में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक विधि विरोधी बालक (किशोर) भी शामिल है। इस प्रकरण में अब तक कुल 12 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।
दो दर्जन नकाबपोशों ने फैलाई थी दहशत
घटना 18 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है, जब करीब दो दर्जन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने कैफे में घुसकर दहशत फैलाई। फरियादी सक्षम गोस्वामी की रिपोर्ट के अनुसार, निखिल पटेल, वासु गुप्ता, योगी, अभिषेक और ऋषभ सहित अन्य साथियों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और कैफे में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे कर्मचारी रोहित बैरागी घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल मामला दर्द कर आरोपियों की तलाश शुरु की। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। जिसमें 20 नवंबर को पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वही 21 नवंबर को 7 अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त खतरनाक हथियार और आलाजरर जब्त किए गए हैं: वही वासु गुप्ता से पूछताछ के बाद एक जिंदा कारतूस के साथ पिस्टल और एक छर्रे वाली एयर गन बरामद की गई। अन्य आरोपियों से तलवार, हॉकी, बेसबॉल डंडे और बांस के डंडे जब्त किए गए हैं।
छात्रों की आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती
पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में गिरफ्तार अधिकतर आरोपी सेज यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को तलब कर घटना से अवगत कराया है और छात्रों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा, पुलिस आरोपियों के पालकों को भी बुलाकर बच्चों की निगरानी रखने की सख्त समझाइश दे रही है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button