जबलपुरमध्य प्रदेश

सागर प्रशासन का एक्शन : मिलावट के खिलाफ कार्रवाई; सैंपल फेल होने पर विशाल मेगा मार्ट पर 6 लाख का जुर्माना

यश भारत सागरl मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन एक्शन मोड में है जिसके चलते लगातार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जा रहा हैl

सागर में मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन एक्शन में आया है। प्रशासन ने मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। जिसमें विशाल मेगा मार्ट पर 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं कृष्णा फूड प्रोडक्टस और मां गंगा फूड प्रोडक्टस पर भी जुर्माने की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने खाद्य सामग्रियों में कंपनियों और प्रोप्राइटर द्वारा मिलावट करने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर अर्थदंड से दंडित किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने 26 सितंबर 2022 को एयर प्लाजा रिटेल होल्डिंग प्रा.लि. विशाल मेगा मार्ट मकरोनिया का निरीक्षण किया था।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App