जबलपुरमध्य प्रदेश

अयोध्या में राममंदिर का 155 देशों के जल से अभिषेक:8 देशों के राजदूत भी पहुंचे

अक्षय तृतीया में अयोध्या में राम मंदिर का 155 देशों के जल से अभिषेक होगा। इसमें अमेरिका के 14 मंदिरों और 12 नदियों का जल भी शामिल है। 8 देशों के राजदूत सहित 40 देशों के अप्रवासी भारतीय इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

इसमें तजाकिस्तान के ताज मोहम्म्द भी शामिल हैं। उन्होंने बाबर की जन्मभूमि की नदी कश्क-ए-दरिया समेत कई मुस्लिम देशों की नदियों का जल भेजा है। मणिराम छावनी के सभागार में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

दिल्ली के पूर्व BJP विधायक विजय जौली श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के साथ मिलकर यह कार्यक्रम कर रहे हैं। जौली ने बताया, ”जलाभिषेक के लिए 155 देशों का जल कलश अयोध्या पहुंच चुका है। इसमें उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चिरचिक नदी, तजाकिस्तान की वख्श नदी, यूक्रेन की डेनिस्टर, रूस की वोल्गा, मॉरिशस की गंगा तलाब और हिंद महासागर का जल भी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button