भोपालमध्य प्रदेश

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में देरी पर चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जल्द नियुक्ति की मांग

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में देरी पर चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जल्द नियुक्ति की मांग

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर चयनित अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अभ्यर्थियों  लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे, अभ्यर्थी शिक्षको ने दस्तावेज सत्यापन डीवी प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने और नियुक्ति की स्पष्ट समय सारणी जारी करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 की पात्रता परीक्षा से शुरू हुई थी जबकि चयन परीक्षा 9 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई। इसका परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित हुआ लेकिन परीक्षा परिणाम आने के करीब सात माह बाद भी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी है। चयनित उम्मीदवारों ने बताया कि लगातार इंतजार के कारण वे मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति से गुजर रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान विभाग द्वारा कई बार करेक्शन लिंक खोले गए जिससे अनावश्यक विलंब हुआ। अभ्यर्थियों के अनुसार 6 अगस्त से 26 अगस्त 2025, 26 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तथा 4 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक संशोधन के अवसर दिए गए, जिससे प्रक्रिया और लंबी खिंच गई। चयनित अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ तथाकथित कोचिंग संस्थानों और असामाजिक तत्वों द्वारा कोर्ट केस के जरिए भर्ती प्रक्रिया को जानबूझकर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि शासन शीघ्र निर्णय लेते हुए दस्तावेज सत्यापन शुरू करे और नियुक्तियां जल्द पूरी कर युवाओं को राहत दे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button