भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात शिक्षा सुधार, उच्च शिक्षा विस्तार और कौशल विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Union Education Minister Dharmendra Yadav meets Chief Minister Dr. Mohan Yadav Discussions held on education reforms, the expansion of higher education, and skill development schemes.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात

शिक्षा सुधार, उच्च शिक्षा विस्तार और कौशल विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

भोपाल यश भारत। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बंद कमरे में बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने उच्च शिक्षा के विस्तार तथा युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही केंद्र सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीतियों पर भी विचार किया गया। बैठक के दौरान प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को नई दिशा देने के उपायों पर भी चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि प्रदेश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी सहमति बनी। हालांकि बैठक के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन इसे प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button